बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Naxal Surrender News : दो इनामी समेत 8 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender News : दो इनामी समेत 8 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को एक अहम कामयाबी मिली है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार को कुल 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इनमें से दो नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। एसपी गौरव रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास नीति और आत्मसमर्पण योजनाओं के चलते लगातार नक्सली हिंसा से तंग आकर युवा आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई न सिर्फ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है, बल्कि यह संकेत भी है कि अब नक्सली संगठन अपने ही सदस्यों का भरोसा खोते जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से यह अपील की गई है कि जो भी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ना चाहता है, उसका स्वागत है। सरकार की पुनर्वास योजनाएं उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर देने के लिए तत्पर हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन