बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बीजापुर के जंगलों में नक्सलवाद का खात्मा! 3 दिन से जारी ऑपरेशन में 7 नक्सली ढेर, हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद…

बीजापुर के जंगलों में नक्सलवाद का खात्मा! 3 दिन से जारी ऑपरेशन में 7 नक्सली ढेर, हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे तीव्र और आक्रामक एंटी नक्सल ऑपरेशन ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। नेशनल पार्क क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी मुठभेड़ में अब तक 7 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें दो टॉप नक्सली लीडर भी शामिल हैं।

मारे गए बड़े नक्सली नेता

  • सुधाकर उर्फ गौतम – सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM), ₹1 करोड़ का इनामी
  • भास्कर – तेलंगाना स्टेट कमेटी का सदस्य (TSC), ₹45 लाख का इनामी
  • इनके साथ दो महिला और तीन पुरुष नक्सली कैडर भी मुठभेड़ में ढेर हुए हैं, जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मौके से शव के साथ हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरमाद किया गया है। इसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल है। फिलहाल आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन जारी हैं।

ऑपरेशन की पूरी टाइमलाइन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल पार्क एरिया में 5 जून को एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया गया था। पहले दिन मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम को जवानों ने मार गिराया। इसके अगले दिन 6 जून को सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम को ढेर कर दिया। 6 से 7 जून की दरमियानी शाम को मुठभेड़ में तीन नक्सली और मारे गए। आज भी जवानों को अभियान में सफलता मिली। सुबह 2 नक्सली को ढेर कर दिया गया।

ऑपरेशन के दौरान जवानों को कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, फिर भी वे लगातार मोर्चे पर डटे रहे। सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य अभियान से जुड़ी वजहों से कुछ जवान घायल हुए हैं। सभी को तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान की गई है। राहत की बात यह है कि सभी जवानों की स्थिति अब सामान्य है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन