बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Naxalite Arrested in Bijapur : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, सर्च ऑपरेशन के दौरान 9 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Naxalite Arrested in Bijapur : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, सर्च ऑपरेशन के दौरान 9 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के आतंक के बीच सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने की है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग किया जा रहा है। इस दौरान उसूर, नैमेड थाना क्षेत्रान्तर्गत कडेर और आवापल्ली के जंगलों में डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने 09 माओवादियों मिलिशिया को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे। पकड़े गए 09 माओवादी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध करने, IED प्लांट करने, शासन विरोधी पम्पलेट, बैनर लगाने, हत्या, आगजनी जैसे घटना में शामिल है। सभी के विरुद्ध थाना उसूर और नैमेड में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन