बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम, गट्टाकाल के जंगल में जवानों ने बरामद किया 5 किलो का IED, मौके पर किया डिफ्यूज

नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम, गट्टाकाल के जंगल में जवानों ने बरामद किया 5 किलो का IED, मौके पर किया डिफ्यूज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। एक बार फिर सुरक्षा बलों की सतर्कता ने नक्सलियों की खतरनाक साजिश पर पानी फेर दिया है। नारायणपुर जिले के गट्टाकाल के जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया है। नक्सलियों ने इसे जवानों को निशाना बनाने के इरादे से प्लांट किया था, लेकिन समय रहते इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने माओवादियों के लगाये गये आईईडी विस्फोट की घटना से हो रही नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में आईईडी खोजने के लिए बीडीएस टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कराया जा रहा। इसी कड़ी में 15 अप्रैल को थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प मोहंदी से जिला पुलिस बल, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और बीडीएस के संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम गट्टाकाल और आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।

इस दौरान गट्टाकाल के जंगल पहाड़ी रास्ते में 5 किलो का 1 कुकर आईईडी बरामद किया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया। माओवादियों द्वारा उक्त आईईडी को सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाया गया था। वर्ष 2025 में अब तक कुल 16 से अधि आईईडी जप्त किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि नक्सली क्षेत्र में लगातार हिंसा फैलाने की फिराक में हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन