बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान गंभीर

Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान गंभीर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सालियों का आतंक लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर बॉर्डर से लगे तेलंगाना के गुंडाला करकागुडेम के नीलाद्रि वन क्षेत्र के झाड़ागुट्टा गांव के पास ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड फोर्स ने 6 नक्‍सलियों को ढेर किया है, जिसमें दो महिला नक्‍सली भी शामिल है। वहीं कुछ नक्‍सलीयों के भी घायल होने की खबर सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दो जवानों को भी गोली लगी है। घायल जवानों का इलाज जारी है। जवानों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में भद्राद्री कोठागुडेम-अल्लूरी सीतारामाराजू डिविजनल कमेटी (बीकेएएसआर डीवीसी) के 6 सीपीआई (माओवादी) कैडर मारे गए हैं। आज सुबह करीब 06.45 बजे भद्राद्री-कोठागुडेम जिले के करकागुडेम पुलिस स्टेशन से 5 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित मोठे गांव के वन क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। वहीं जवानों ने जवाबी फायरिंग शुरू की। जिसके बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद होने के बाद जवानों ने इलाके की तलाशी ली। इस दौरान घटनास्थल से जैतून हरे रंग के कपड़े पहने 6 शव बरामद किये गए. मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मौके से 2 एके-47, एक एसएलआर, एक 303 राइफल, एक पिस्तौल और मैगजीन, जिंदा राउंड, किट बैग और अन्य सामग्री बरामद किया है। इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों का इलाज तेलगांना के मुलगू जिला अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के बाद अब तेलंगाना पुलिस ने एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन