Naxalite leader

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बीच अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं पदेड़ा मतदान केंद्र में हुए मुठभेड़ में जवानों की जवाबी कार्रवाई के दौरान तीन से ज्यादा नक्सली मारे जाने का दावा पुलिस कर रही थी। लेकिन अब मतदान के दौरान हुए पदेड़ा में मुठभेड़ के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ के मामले में नक्सली नेता मोहन ने प्रेस नोट जारी किया। मोहन ने प्रेस नोट जारी कर पुलिस के दावों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड लॉन्चर मिस फायर के कारण चोंटे आई हैं। लेकिन ड्रोन शॉट देखकर 2-3 नक्सली मारे जाने का दावा झूठा है। बता दें कि नेता मोहन पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव हैं। दरअसल, नक्सलियों ने 7 नवंबर को मतदान के दौरान हमला किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।