बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

BIG NEWS : कोरबा से नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, रायपुर में पकड़े गए नक्सली से था कनेक्शन

BIG NEWS : कोरबा से नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, रायपुर में पकड़े गए नक्सली से था कनेक्शन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा/रायपुर। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोरबा में छापेमारी कर नक्सली रामा इच्छा को गिरफ्तार किया है। रामा कोयला खदान में मजदूर था और मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को फंडिंग में मदद करता था। वह रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम के संपर्क में था, जिन्हें 23 सितंबर को चंगोराभाठा, रायपुर से गिरफ्तार किया गया था।

रामा को गिरफ्तार करने के बाद बिलासपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया। जग्गू और कमला भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, जो रायपुर में छिपकर फर्जी दस्तावेजों के जरिये रह रहे थे। SIA की जांच में शहरी नक्सली नेटवर्क का खुलासा हुआ। राजधानी से नक्सली दंपति के गिरफ्तार होने के बाद इनके शहरी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की तो कई चैकान वाले खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में नक्सली आम लोगों के बीच रहकर नक्सली फंडिंग में मदद कर रहे है। इसी कड़ी में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कोरबा में छापामार कार्रवाई कर रामा इच्छा नामक नक्सली को गिरफ्तार किया है। रामा के किन से संपर्क थे इसकी जानकारी जुटा कर कोरबा में और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन