बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पकड़ा गया 1 करोड़ का इनामी नक्सली, बस्तर में कई बड़ी वारदातों का रहा मास्टरमाइंड

पकड़ा गया 1 करोड़ का इनामी नक्सली, बस्तर में कई बड़ी वारदातों का रहा मास्टरमाइंड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया माओवादी छत्तीसगढ़ के बस्तर में घटी कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है। यह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य है। साथ ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल समेत साउथ के इलाकों में यह नक्सली सक्रिय था। पकड़े गए नक्सली का नाम संजय दीपक राव उर्फ विजय बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली संजय दीपक राव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आया था। इसकी भनक जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने यहां दबिश देकर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। बस्तर के दंडकारण्य इलाके के नक्सलियों से लगातार संपर्क में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य
ऐसा बताया जा रहा है कि, नक्सली संजय वारदातों के लिए साजिश रचने का काम करता था। बस्तर के ताड़मेटला, रानी बोदली, झीरम में हुई नक्सली वारदातों का वह मास्टरमाइंड भी था। बड़ी नक्सल घटनाओं के लिए सेंट्रल कमेटी के सदस्यों समेत अन्य बड़े लीडर्स जो भी प्लानिंग बनाते थे ये उस टीम में शामिल रहता था।

पूछताछ के लिए छग से जाएगी टीम
इधर, बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सली को गिरफ्तार लिया गया है। हम यहां से अपनी एक टीम भेजेंगे। इससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि, बस्तर में इसने और कौन-कौन सी घटनाओं के लिए साजिश रची थी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन