बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जवानों के नक्सल ऑपरेशन से खौफ में नक्सली! प्रेस नोट जारी कर कहा…

जवानों के नक्सल ऑपरेशन से खौफ में नक्सली! प्रेस नोट जारी कर कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े संयुक्त ऑपरेशन से नक्सलियों में खलबली मच गई है। चार दिनों से लगातार जारी इस सघन कार्रवाई के चलते नक्सली बुरी तरह घिर चुके हैं और उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरों के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि इस अभियान को तुरंत रोकना चाहिए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की फोर्स ने संयुक्त रूप से नक्सलियों को घेरकर बड़ा आपरेशन को अंजाम देने के लिए आगे बढ़ रही है। बस्तर और इससे सटे तेलंगाना के पहाड़ी इलाको में पिछले 4 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ 8 से हजार से अधिक जवानों का जॉइंट ऑपरेशन चल रहा है। पहाड़ी पर छिपे बड़े नक्सली नेताओं की मौजूदगी की भी खबर है। जवानों से चारों तरफ से घिर जाने के बाद अब नक्सली काफी दहशत में है।

पिछले चार दिनों से जारी आपरेशन के दौरान दोनों तरफ से हो रही रुक-रुककर फायरिंग के दौरान जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है। उधर नक्सलियोें के खिलाफ चल रहे सबसे बड़े आपरेशन को लेकर उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरों के प्रभारी रूपेश ने इस आपरेशन को तत्काल रोकने की अपील की है। उसने जारी प्रेस नोट में कहा है कि बलों को वापस लेना चाहिए। हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनाए, अनुकूल माहौल बनाए।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन