बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पुलिस कैंप में नक्सलियों ने किया हमला, देर रात तीन कैम्पों पर फ़ायरिंग की खबर

पुलिस कैंप में नक्सलियों ने किया हमला, देर रात तीन कैम्पों पर फ़ायरिंग की खबर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा

बीजापुर। बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर स्थापित पुलिस कैंप में नक्सलियों ने हमला कर फिर अपनी सक्रियता दर्ज कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है। पिछले एक सप्ताह से लगातार कायराना करतूत को अंजाम देकर ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे है।

सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जावानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने हमला किया है। हालंकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दो से तीन कैम्पों पर फ़ायरिंग की खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि बीजापुर और सुकमा की सीमा पर पुलिस कैंप लगे हुए थे। तभी नक्सलियों की हमले की खबर है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन