बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर बंद का नक्सलियों ने किया आह्वान

मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर बंद का नक्सलियों ने किया आह्वान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। एक तरफ छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्रों में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है।वही दूसरी ओर बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद बुलाया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है।

बता दें कि बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों ने दो पार्टी कार्यकर्ताओं समेत 6 निहत्थे को गोली मारने का आरोप लगाया। दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने बयान जारी किया है।

नक्सलियों पर लगा यह आरोप

गरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है। जिनमें 4 ग्रामीण और 9 निर्दोष ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं इस मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद बुलाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन