गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में हार्डकोर नक्सली कमांडर समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के सामने एक हार्डकोर नक्सली कमांडर और नक्सलियों के रायगढ़ा जोनल कमेटी के सचिव ने अपने 3 साथियों के साथ हथियार समेत आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

दंतेवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालाहांडी ओडिसा के रायगढ़ा एरिया कमेटी सचिव वासदेव उर्फ सुरेश ने दंतेवाड़ा एसपी के समक्ष किया समर्पण है। आठ लाख इनामी सेंट्रल सुरक्षा प्लाटून नम्बर 13 कमांडर वासदेव समेत 4 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि वासदेव उर्फ सुरेश छत्तीसगढ़ के साथ उड़ीसा में लंबे समय से नक्सल वारदातों में सक्रिय था।

संगठन से मोह भंग होने के बाद हार्डकोर नक्सली ने दंतेवाड़ा पुलिस से खुद संपर्क कर आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद उक्त नक्सली कमांडर के साथ उसके चार अन्य सहयोगियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। यह सभी नक्सली बीजापुर में 13 जवानों की हम्या जैसी कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। सुरेश पर शासन की ओर से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। अब सरकार द्वारा नक्सलियों की पुनर्वास नीति के तहत इन्हें संभव सहायता दी जाएगी। इससे नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में शामिल होने में मदद मिलेगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन