बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

शादी में शामिल होने आए कांग्रेस कार्यकर्ता की नक्सलियों ने की हत्या, समारोह में मचा भगदड़

शादी में शामिल होने आए कांग्रेस कार्यकर्ता की नक्सलियों ने की हत्या, समारोह में मचा भगदड़
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नकसली प्रभावित जिलों में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, आड़ावली गांव की सरपंच का पति की हत्या कर दी है।

जिसके बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण वेशभूषा धारण किए माओवादियों ने उसे गोली मार दी। मामला जिले के कुटरू थाना क्षेत्र का है।

गौरतलब है की कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे। बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक विवाह के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान माओवादियों को घनश्याम के आने की भनक लगी। इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक माओवादी गांव पहुंच गए।

उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ का माहौल भी हो गया था। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरह भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। SDOP अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन