बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लाल आतंक छोड़ मुख्यधारा में लौटे नक्सली, एक लाख के इनामी माओवादी समेत 5 ने किया सरेंडर

लाल आतंक छोड़ मुख्यधारा में लौटे नक्सली, एक लाख के इनामी माओवादी समेत 5 ने किया सरेंडर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सालियों के आतंक के बीच पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत आज एक लाख रुपये के इनामी डीकेएएमएस अध्यक्ष समेत 5 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इन माओवादियों ने नक्सल संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर समर्पण किया है।

इन माओवादियों ने बीजापुर के पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले माओवादी कई आपराधिक गतिविधियों, जैसे हत्या, फायरिंग, और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे।

बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 142 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 310 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन