टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे के बीच नक्सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया है। मिल रही जानकारी के अनुसार नक्‍सलियों ने बीजापुर के पदेड़ा गांव के पास गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगे दो टिप्पर वाहनों में आग लगा दिया। इस घटना के बाद स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। बता दें कि यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

बस्तर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेसी नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने दो वाहनों में आगजनी कर उत्पात मचाया है। यह उत्पात नक्‍सलियों ने गंगालूर मार्ग में की है। गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगी दो टिप्पर को नक्‍सलियों ने आग लगा दी। ये घटना पदेड़ा गांव के पास की है।

यह बीजापुर थाना क्षेत्र की घटना है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। दोनों टिप्पर वाहन पूरी तरह जल गये है। चालक, परिचालक सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। दोनों टिप्पर वाहन बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की बताई गई है। बीजापुर के टीआई शशिकांत भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है।

See also  जमानत नियमों में बड़ा बदलाव: अब आवेदक को सभी पुराने मामलों की देनी होगी जानकारी, राजपत्र में अधिसूचना जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।