नारायणपुर : छत्तसीगढ़ में नक्सलियों का उत्पाद जारी है। माओवादी आये दिन गाड़ियों में आग लगा देते है। वही इस बार नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने आमदई माइंस में लगे एक वाहन में आग लगा दी है। जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्‍सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर ग्राम कापसी के पास इस घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह चार बजे की है। घटना स्थल पर 8-10 की संख्‍या में नक्सली मौके पर पहुंचे और वाहन के चालक और हेल्‍पर को वहां से भगा दिया। इसके बाद वाहन में आग लगा दी। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगाकर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर