बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पण कर दें नक्सली अन्यथा उन्हें समाप्त कर दिया जाएगा- अमित शाह

आत्मसमर्पण कर दें नक्सली अन्यथा उन्हें समाप्त कर दिया जाएगा- अमित शाह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कांकेर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सली मुद्दे को उठाते हुए नक्सलियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों से नक्सलवाद समाप्त कर दिया गया है। वह छत्तीसगढ़ में बचे-खुचे नक्सलियों को चेतावनी देते हैं कि वे आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा उन्हें समाप्त कर दिया जाएगा।

केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार लाए जाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांकेर के मतदाता फिर से मोदी सरकार लाते हैं तो छत्तीसगढ़ में दो साल में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के चार महीनों के कार्यकाल में 90 से ज्यादा नक्सली समाप्त किए गए हैं। वहीं 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया है और ढाई सौ से ज्यादा ने आत्मसमर्पण किया है।

बता दें कि कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन अमित शाह कांकेर में सभा कर रहे थे। इस दौरान शाह ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ को मनमोहन सिंह की केंद्र सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में 77 हजार करोड़ रुपये दिए गए थे वहीं मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल में चार लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े ही छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर भाजपा की नीतियां बताने के लिए पर्याप्त हैं।

अमित शाह ने कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में आदिवासी विकास का बजट 24,000 करोड़ था जो मोदी कार्यकाल में बजट बढ़कर एक लाख 24 हजार करोड़ हो गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन