बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Naxalites Surrender : बस्तर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता! दो 8-8 लाख के इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxalites Surrender : बस्तर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता! दो 8-8 लाख के इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी उपलब्धि मिली है।राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति और “नियद नेल्ला नार योजना” से प्रभावित होकर 16 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए, जिनमें PGLA के दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, 1 पुरूष पर 3 लाख और 3 पुरूष पर 2-2 लाख, कुल 6 अन्य नक्सलियों पर 25 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया गया था । सभी नक्सली जिले में कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं ।

इस दौरान बस्तर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता, और सीआरपीएफ व जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूद रहे । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली अब शासन की पुनर्वास योजना के तहत सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगे । नई “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025” के तहत् आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सलियों को 50-50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी ।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण :

महिला रीता ऊर्फ़ जोड़ी सुक्की (उम्र 36 वर्ष), इनामी ₹8 लाख, सीआरएस कंपनी सदस्य ।
राहुल जुमने (उम्र 18 वर्ष), इनामी ₹8 लाख, पीएलजीए बटालियन सदस्य ।
लेकाम लखमा (उम्र 28 वर्ष), इनामी ₹3 लाख, टीडी टीम सदस्य ।
सोंडी बुटा (उम्र 20 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एरिया कमेटी सदस्य ।
तेलाम कोसा (उम्र 19 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एसजेडसीएम सदस्य ।
जोड़ी हुर्री (उम्र 29 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एओबी पार्टी सदस्य ।
माड़वी माइका (उम्र 18 वर्ष), ग्राम केरलापाल चेतना मंच सदस्य ।
रवि भीमा (उम्र 45 वर्ष), जीआरजी मिलिशिया सदस्य ।
सोंडी देवा (उम्र 30 वर्ष), नागाराम आरसीडीएफसीएमएस सदस्य ।
सोंडी हिडमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य ।
हेमला हिडमा (उम्र 40 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य ।
माड़वी सन्ना (उम्र 42 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य ।
पदाम दारा (उम्र 31 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य ।
सोंडी भीमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य ।
जुमने बेटू (उम्र 23 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य ।
लेकाम लखमू (उम्र 30 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य ।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन