बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Naxalites Surrendered News : लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 10 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ

Naxalites Surrendered News : लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 10 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में लोन वर्राटू घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

गौरतलब है कि ये सभी आत्मसमर्पित माओवादी इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 180 इनामी माओवादी सहित कुल 815 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची

1 लच्छू पोड़ियाम पिता बामन पोड़ियाम उम्र लगभग 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया कुंजामपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।

(रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)

2 राजेश उर्फ राजाराम मड़काम पिता सोमडू मड़काम उम्र लगभग 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया स्कूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य) -

3 मनकू पोड़ियाम पिता स्व0 पण्डरू पोड़ियाम उम्र लगभग 24 वर्ष जाति माड़िया निवासी गोट थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार दंडकारण्य आदिवासी किसान मज़दूर संघ सदस्य)

4 कुमारी रामबती जुर्री पिता मुरा जुर्री उम्र लगभग 17 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया पड़कोपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्या)

5 सुशील पोड़ियाम पिता सुक्कू पोड़ियाम उम्र लगभग 17 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)

6 बामन मड़काम पिता स्व0 भीमा मड़काम उम्र लगभग 15 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया पड़कोपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)

7 रानू कोवासी पिता स्व0 संतु कोवासी उम्र लगभग 17 वर्ष जाति माड़िया निवासी डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।(रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)

8 जोगा माड़वी पिता स्व0 मुंगडू माड़वी उम्र लगभग 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी गोट थाना ओरछा जिला नारायणपुर।(रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)

9 बामन माड़वी पिता स्व0 मासा माड़वी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया नयूमपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य)

10 कुमारी मंगलो कोवासी पिता दार्री कोवासी उम्र लगभग 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया नयूमपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर। (रेखावाया आरपीसी/जनताना सरकार चेतना नाट्य मंच सदस्या)

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन