Naxalites targeted

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते नक्सली अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। वहीं प्रथम चुनाव के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने पर्चा फेंका और बैनर लगाया है। और धमकी दी है कि कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतारना है। बता दें कि यह ममला नारायणपुर थाना क्षेत्र समेत अलग-अलग इलाकों का है।

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने धमकी वाला पोस्टर लगाया और पर्चा फेंका है। वहीं नक्सलियों ने एक बैनर जिला मुख्यालय के अंदर पहाड़ी मंदिर के पास लगया है। जिसमें 2 कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।