बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतना पड़ा भारी,महिला पटवारी निलंबित

शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतना पड़ा भारी,महिला पटवारी निलंबित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अंतागढ/कांकेर। शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने पर कार्यवाही करते हुए महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। गिरदावरी कार्य मे लापरवाही बरतने व राजस्व बैठक में अनुपस्थित थी। बता दे की पटवारी हल्का नंबर 15 मुख्यालय कलेपरस तहसील अंतागढ़ में हेमलता नागवंशी पटवारी के पद पर पदस्थ है। इन्हें 27 अक्टूबर को नोटिस जारी कर धान पंजीयन व वास्तविक बोए गए फसल में विसंगति सुधारने के निर्देश दिए गए फिर भी इन्होंने इसे नहीं सुधारा। राजस्व बैठक में भी वे उपस्थित नही हुई थी।

तहसीलदार ने भी इनके अनुपस्थिति के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की थी। उनके इस कृत्य को शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही व अनुशासनहिनता व कर्तव्य के प्रति उदासीनता मान कर उन्हें एसडीएम अंतागढ़ ने निलंबित कर दिया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन