बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही : 100 से ज्यादा शिक्षक ब्लैक लिस्टेड, वेतन वृद्धि भी रुकी

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही : 100 से ज्यादा शिक्षक ब्लैक लिस्टेड, वेतन वृद्धि भी रुकी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 100 से ज्यादा शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वहीं कुछ को हमेश के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही शिक्षकों की एक साल की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका जांच में लापरवाही बरतने पर यह कार्यवही की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही. के. गोयल ने बताया कि, लापरवाही करने वाले 101 शिक्षकों को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। रीवैल्यूएशन में 20-40 अंक बढ़ने पर 12वीं के 51 और 10वीं के 30 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। वहीं 41-49 अंक बढ़ने पर 12वीं के 2 और 10वीं के 8 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। 50 से ऊपर अंक बढ़ने पर 12वीं के 3 और 10वीं के 7 शिक्षकों को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही इन शिक्षकों का एक साल का वेतन वृद्धि भी रोका गया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन