बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने कहा- सोनम का कत्ल में…

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने कहा- सोनम का कत्ल में…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

शिलांग। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो सोनम रघुवंशी की भूमिका की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह हत्या में सोनम सीधे तौर पर शामिल थी या नहीं।

ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल एसपी और एसपी विवेक सिएम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, कुछ शुरूआती जांच में सबूत सोनम की संलिप्तता की ओर इशारा जरूर करते हैं, लेकिन पुलिस इस दिशा में अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। ऐसे में अधिकारी इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रहे।

पुलिस को मिले कुछ अहम सुराग

जांच अधिकारियों का कहना है कि टीम को कुछ ऐसे संकेत और सबूत मिले हैं, जो सोनम की भूमिका को संदिग्ध बनाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अभी कुछ भी ठोस कहना जल्दबाज़ी होगी, और इस मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

रहस्य और गहराया, हर दिन नया ट्विस्ट

राजा रघुवंशी मर्डर केस शुरुआत से ही चर्चा में रहा है। हर बीतते दिन के साथ इसमें नए मोड़ और रहस्य जुड़ते जा रहे हैं, जिससे यह मामला और भी जटिल होता जा रहा है। अब सोनम रघुवंशी का नाम सामने आना केस को और पेचीदा बना रहा है।

पुलिस ने कहा…

एसपी विवेक सिएम के अनुसार, "हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। हां, कुछ सुराग मिले हैं जो सोनम की ओर इशारा करते हैं, लेकिन जांच अभी जारी है और हम हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं।"

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन