बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीडी कांड में नया मोड़, सीबीआई ने भूपेश के खिलाफ फाइल किया रिवीजन केस

सीडी कांड में नया मोड़, सीबीआई ने भूपेश के खिलाफ फाइल किया रिवीजन केस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। सीडी कांड मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बरी करने के आदेश को सीबीआई ने चुनौती देते हुए रिविजन केस लगाया है। रायपुर के सीबीआई की विशेष कोर्ट ने भूपेश को इस आधार पर बरी करने का आदेश दिया था कि उनके खिलाफ केस चलाने का कोई आधार नहीं है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को सीबीआई ने जिला जज की कोर्ट में रिवीजन केस फाइल किया है। वहीं, जिला जज ने सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में फाईल भेज दी है। सुनवाई की तारीख भी जल्द तय की जाएगी।

बता दें कि सात साल बाद बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई शुरू करने वाली सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल को पूरी तरह बरी कर दिया था। अदालत ने इस मामले में सीबीआई और बचाव पक्ष को सुनने के बाद कहा था कि भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स सीडी मामले में मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ अब सीबीआई ने फिर से अदालत का रुख किया है।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन