बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ की 4 स्टील कंपनियों को NHAI का नोटिस, गुणवत्ता मानकों के तहत मटेरियल सप्लाई नहीं करने पर मांगा जवाब

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ की 4 स्टील कंपनियों को NHAI का नोटिस, गुणवत्ता मानकों के तहत मटेरियल सप्लाई नहीं करने पर मांगा जवाब
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर की 11 कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इनमें छत्तीसगढ़ की चार कंपनियां भी हैं। छत्तीसगढ़ की चार बड़ी कंपनियों श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात रायपुर, हीरा स्टील रायपुर, श्री नाकोड़ा रायपुर और एमएसपी स्टील एंड पॉवर को नोटिस जारी किया गया है।एनएचएआई के सड़क निर्माण के अलग-अलग प्रोजेक्ट में इन कंपनियों ने स्टील मटेरियल सप्लाई किया था। ये मटेरियल गुणवत्ता मानकों के तहत नहीं हैं, जिसे लेकर अथॉरिटी की तरफ से कंपनियों को शो कॉज नोटिस भेजा गया है। 15 दिन में इन सभी कंपनियों को जवाब देना होगा। नोटिस में अथॉरिटी की तरफ से लिखा गया है कि आपके इन गुणवत्ताहीन मटेरियल सप्लाई करने पर क्यों न आपके फर्म को सप्लाई के मिले अधिकार को सस्पेंड कर दिया जाए?

श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात से गोयल टीएमटी, हीरा स्टील ने कोर टीएमटी, नाकोड़ा टीएमटी और एमएसपी स्टील ब्रांड की सप्लाई अलग-अलग प्रोजेक्ट में की गई थी। मटेरियल के सैंपल थर्ड पार्टी टेस्ट में फेल हो गए, जिसके बाद अथॉरिटी ने नोटिस जारी किया है। TRP के पास नोटिस की कॉपी है। ये सभी कंपनी के एनएचएआई के प्रोडक्ट-मटेरियल सप्लाई की लिस्ट में इम्पैनल हैं।

NHAI ने एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट कराया था। इसे थर्ड पार्टी टेस्ट कहा जाता है। लैब में मटेरियल का कैमिकल कंपोजिशन टेस्ट किया गया, जो मानकों के तहत नहीं पाया गया। लैब की रिपोर्ट के आधार पर ही अथॉरिटी ने शो कॉज नोटिस का कदम उठाया है। कंपनियों को नोटिस अथॉरिटी के 12 दिसंबर 2023 के सर्कुलर NHAI/TIC/PQ/2012-13/424 में दिए गए शर्तों के आधार पर दिया गया है।

इन प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ की 4 कंपनियों ने TMT बार किया सप्लाई

एनएचएआई के नोटिस के तहत श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात कंपनी को महाराष्ट्र के भंडारा में एनएच 53 में वेनगंगा ब्रिज और भंडारा बाईपास में चल रहे सिक्स 6 रोड के काम में टीएमटी सप्लाई का काम मिला था। कंपनी ने गोयल टीएमटी ब्रांड की सप्लाई की थी। बजरंग पॉवर के अलावा हीरा स्टील को मध्यप्रदेश में भोपाल-सागर के बीच बरखेड़ी से गडपहारा में 4 लेन एनएच 146 में टीएमटी सप्लाई का काम मिला था। इसी तरह नाकोड़ा इस्पात को तमिलनाडु के एनएच 45 सी के निर्माण के लिए टीएमटी बार सप्लाई करना था। रायगढ़ की एमएसपी स्टील को कर्नाटका एनएखच 169 के तहत भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए टीएमटी सप्लाई का काम मिला था। इस सप्लाई को कंपनियों ने पूरा किया, लेकिन गुणवत्ता युक्त मटेरियल सप्लाई करने की जगह गुणवत्ताहीन प्रोडक्ट सप्लाई की गई। इसलिए मटेरियल टेस्ट में फेल हो गए।

बंगाल की 3, तमिलनाडु, मप्र, आंध्र और गुजरात की एक-एक कंपनी

एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ की चार कंपनियों के अलावा आंध्रप्रदेश की नेल्लूर की अग्रवाल फाउंड्रीज कंपनी, गुजरात के कच्छ के गैलेंट टीएमटी, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की प्राइम गोल्ड जेवीसी, तमिलनाडु के थिरुवल्लूर के कमाछी इंडस्ट्रीज, पश्चिम बंगाल के बर्दमान के एसआरएमबी सृजन कंपनी, शांकभरी इस्पात एंड पॉवर और मैथान स्टील एंड पॉवर कंपनी को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों ने देशभर में NHAI के अलग-अलग प्रोजेक्ट में मटेरियल सप्लाई की थी। हर कंपनी के मटेरियल की लैब टेस्टिंग होती है, उसके बाद ही प्रोजेक्ट के तहत कंपनियों को किए जाने वाले भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन