बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

एनआईए भवन उद्घाटन : अमित शाह के अगल-बगल बैठे भूपेश और रमन

एनआईए भवन उद्घाटन : अमित शाह के अगल-बगल बैठे भूपेश और रमन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विशेष संवादाता, रायपुर। नवा रायपुर में आज एनआईए के नवीन कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत किया। भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह संग मंच साझा किया।

मंच पर गृहमंत्री अमित शाह के दाहिनी और सीएम भूपेश तो बाएं तरफ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बैठे थे। मंच पर छत्तीगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, संसद सुनील सोनी भी थे। मज़े की बात यह कि भाजपा और कांग्रेस के तीन फायर ब्रांड नेता साथ बैठे ज़रूर लेकिन सभी खामोश थे। तीनो नेता औपचारिक बात भी नहीं करते दिखे। सभी तब और चौंक गए जब कार्यक्रम में बोलने के लिए सबसे पहले सीएम भूपेश बघेल खड़े हुए।

अपने उद्बोधन में सीएम बघेल ने मंचासीन और निचे पहली लाइन में बैठे सभी का नाम लिया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को सिर्फ डॉक्टर साहब कहा। अपनी स्पीच में श्री बघेल ने कहा तीजा और पोला का त्यौहार है, सभी को बधाई। वामपंथ हमें विरासतस में मिली है। जवान शहीद हुए, जनहानि हुई।

आज नक्सलवाद पर बहुत हद तक लगाम है। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां धन्यवाद की पात्र हैं। बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे। NIA कार्यालय खुलने से अपराधों के रोकथाम में मदद मिलेगी। मैं इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद देता हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन