साधराम हत्याकांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की। सुबह से चार अलग-अलग स्थानों पर NIA की टीम ने छापा मारा, जिसमें एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी दबिश दी गई है। इस कार्रवाई के तहत नक्सलियों के साथ संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा नेता की हत्या से जुड़े मामलों में चल रही जांच

यह कार्रवाई नक्सल मामलों और भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच से जुड़ी है। इससे पहले भी, पिछले महीने NIA ने कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद किए गए थे।

किन-किन स्थानों पर मारे गए छापे?

NIA की टीम ने कांकेर के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में छापेमारी की है। यह इलाके नक्सल गतिविधियों के नाम से जाने जाते हैं। एजेंसी यहां नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है। इससे पहले हुई छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज और नगदी जब्त की गई थी।

NIA की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।