बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अधिकारियों की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-मंत्री लक्ष्णी राजवाड़े

अधिकारियों की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-मंत्री लक्ष्णी राजवाड़े
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को चेतावनी देते नजर आईं। उन्होंने तीखे तेवर में अधिकारियों को नशीहत देते हुए कहा कि मुझे सीधी-साधी भोली-भाली समझने की गलती मत करना। शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन होना चाहिए और कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी भाजपा के साथ ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करें। लक्ष्मी राजवाड़े ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान स्व सहायता समूहों के लिए उन्होंने आंदोलन किया था। अब जब उनकी सरकार आ चुकी है तो उन्हें फिर से रेडी टू इट का काम दिया जाएगा। इस पर अभी चर्चा जारी हैं, जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।

सूरजपुर में दिखाए थे तेवर
दरअसल यह पहला मौक़ा नहीं है जब लक्ष्मी राजवाड़े का यह फायरब्रांड तेवर देखने को मिला हो। पिछले शनिवार को वह अपने विधानसभा क्षेत्र सूरजपुर के दौरे थी। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनका अलग ही रूप नजर आया था। लक्ष्मी राजवाड़े ने खुले मंच से अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि मुझे भोली-भाली मत समझियेगा यदि मेरे कार्यकर्ताओ को कोई परेशान किया तो आपके साथ क्या करेंगे ये समझ जाइएगा। मंत्री जी का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुआ है। इस पर कांग्रेस की तरफ से भी बयानबाजी की गई थी। कहा गया था कि भाजपा सत्ता के मद में चूर हो गई हैं इसलिए यह धमकी-चमकी दी जा रही है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन