रायपुर। ACB की टीम ने आय से अधिक अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के 19 ठिकानों पर दबिश दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ACB की टीम के द्वारा पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

खबर है कि ACB ने छत्तीसगढ़ के भिलाई, कोरबा और रायगढ़ के साथ ही कर्नाटक, राजस्थान और झारखंड के 19 जगहों पर एक साथ छापा मारा है। ACB के अधिकारियों के साथ पुलिस पार्टी, गवाह, वीडियो रिकार्डिंग के लिए टीम। सभी मिलाकर करीब 200 से अधिक लोगों की पार्टी।

ACB की 19 टीमें 14 अगस्त को राजस्थान और झारखंड के लिए रवाना हो गई थी। रायगढ़ और भिलाई में टीम ने आज सुबह तड़के छापामार कार्रवाई की। बता दें कि ACB ने आज सुबह पांच बजे छत्तीसगढ़ कैडर के IAS समीर विश्नोई के राजस्थान के अनूपगढ़ स्थित ससुराल में दबिश दी। जहां समीर के साले का परिवार रहता है।

See also  बिजली बिल से परेशान हैं? छत्तीसगढ़ की नई समाधान योजना से मिलेगा 75% तक डिस्काउंट

ACB के अधिकारियों ने दो दिन पहले ही राजस्थान की पुलिस के साथ लाइनअप कर लिया था। समीर विश्नोई के यहां ईडी ने जब छापा मारा था, उस दौरान उनके आवास से 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख नगद बरामद हुआ था। बाद में समीर की सास ने दावा किया था कि सोना उनका है।

बता दें कि IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कोल स्कैम में इन तीनों अधिकारियों के यहां ईडी की टीम ने छापा मारा था। रानू साहू और सौम्या चौरसिया के यहां कोल स्कैम में लेनदेन के काफी साक्ष्य मिले थे। इस आधार पर ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में ED ने इस मामले को छत्तीसगढ़ के ACB को सौंप दिया।

समीर विश्नोई 2009 बैच और रानू साहू 2010 बैच की IAS अफसर हैं। समीर कोंडगांव के कलेक्टर रह चुके हैं। बाद में माईनिंग कॉरपोरेशन के एमडी की जिम्मेदारी उनपर थी। वहीं, रानू साहू कांकेर, बालोद और कोरबा की कलेक्टर रह चुकी हैं। बता दें कि रायगढ़ कलेक्टर रहने के दौरान ही उनके ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा था।

See also  CG Politics: दूसरे चरण की 70 सीटों में नामांकन पत्रों की जाँच आज, 1219 अभ्यर्थियों ने भरे 1985 नामांकन पत्र, देर शाम साफ हो जाएगी तस्वीर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।