रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ़्तारी को लेकर भिलाई में चल रहे बवाल के बीच बड़ी खबर सामने आयी है। देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही थी, इसी बीच न्यायालय से उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग पुलिस ने की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि हफ्ते भर बढ़ाते हुए 3 सितम्बर तक उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बता दें कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट में हुई हिंसा और आगजनी के मामले को लेकर की गई है। इस मामले में अब तक पौने दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

See also  CG Promotion Breaking: 4 निरीक्षक सहायक राजस्व अधिकारी पद पर पदोन्नत, 10 उप निरीक्षक राजस्व निरीक्षक को मिला प्रमोशन