बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

इस जिले में एक साथ 150 प्रधान पाठकों को नोटिस, मिड डे मील में बरती गई थी लापरवाही

इस जिले में एक साथ 150 प्रधान पाठकों को नोटिस, मिड डे मील में बरती गई थी लापरवाही
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। मिड डे मील में लापरवाही को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विकासखंड बगीचा के 150 प्रधान पाठकों को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में सभी प्रधान पाठकों को जवाब तलब किया गया है।

दरअसल मिडडे मिल की ऑनलाइन इंट्री में लापरवाही को लेकर बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही थी। इस योजना की ऑनलाइन इंट्री में प्रधानपाठकों की लापरवाही पर लिया गया है। जांच में पाया गया कि करीब 150 प्रधानपाठक हैं, जिन्होंने ऑनलाइन इंट्री नहीं की है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि प्रतिदिन एमडीएम लाभवान्वित बच्चों की संख्यात्मक इंट्री ऑनलाइन गवर्मेंट के पोर्टल में की जानी है। यह इंट्री मोबाइल एप के माध्यम से प्रधानपाठकों के द्वारा की जानी है, लेकिन 150 प्रधानपाठक की लापरवाही से इंट्री नहीं हो सकी है। नतीजन इंट्री नहीं होने के कारण आबंटन प्रभावित हो सकता है और हजारों स्कूली बच्चे दोपहर के भोजन से वंचित हो सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर, कू पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन