बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

महादेव ऐप मामले में फरार कुख्यात दीपक नेपाली गिरफ्तार

महादेव ऐप मामले में फरार कुख्यात दीपक नेपाली गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

एसपी गर्ग ने किया खुलासा

भिलाई। दीपक नेपाली अपहरण, लूट, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम व महादेव ऐप मामले में लंबे समय से फरार था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी सहित भिलाई 3 थाने में मामले दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि दीपक नेपाली से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद कई और बड़े खुलासे भी होंगे। उन्होंने बताया कि महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से दीपक नेपाली के संबंध थे और पूछताछ के दौरान कई और नाम भी सामने आ सकते हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले सहित पूरे प्रदेश में महादेव ऑनलाइन सट्टा सबसे बड़ा मुद्दा था और भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार इस पर कार्यवाही हो रही है।

कई आपराधिक मामलों में इसकी लंबे समय से दीपक नेपाली तलाश की जा रही थी। दीपक नेपाली दुर्ग शहर से भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने धरदबोचा। यह खुलासा दुर्ग एसपी ने किया है।

एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने बताया कि पुलिस को दो महीने से इसकी तलाश थी और कल इसकी लोकेशन वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मिली जिसके बाद क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर की टीम ने मिलकर यह पूरी कार्रवाई की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन