बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अब फिल्मों में हाथ आज़माने जा रहें हैं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, जल्दी ही इस फिल्म में आएंगे नज़र

अब फिल्मों में हाथ आज़माने जा रहें हैं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, जल्दी ही इस फिल्म में आएंगे नज़र
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत अब फिल्मों में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालक दास में नजर आने वाले हैं। वो इस फिल्म में शहीद वीर नारायण सिंह के किरदार को निभाते नजर आएंगे।

बता दें कि इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर डॉ. जेआर सोनी है। इस फिल्म में गुरु बालक दास की भूमिका ओम त्रिपाठी के द्वारा निभाया जा रहा है। इस फिल्म में गुरु बालक दास और शहीद वीर नारायण सिंह के बीच की दोस्ती को दिखाया जा सकता है। फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर डॉ. जेआर सोनी ने फिल्म के बारे में बताया कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरु बालक दास और शहीद वीर नारायण सिंह गहरे मित्र थे।

जहां अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत करने पर शहीद वीर नारायण सिंह को 1857 में फांसी दे दी गई थी। वही 3 साल बाद गुरु बालक दास की भी हत्या कर दी गई थी। इसी पर आधारित यह आने वाली फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी 1820 से 1860 के बीच की दिखाई जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन