छत्तीसगढ़ में अब सोने की माला पर सियासत, कांग्रेस ने कहा अडानी के मित्रों को सोना ही दिखता है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन को खत्म हो गया है। मगर इसके बाद नेताओं के बीच सोने की माला को लेकर सियासत गरमा गई है। बता दे कि अधिवेश में सीएम बघेल ने मेहमानों के स्वागत में एक खास तरह की माला अपने हाथों से भेंट की।

यह माला सोने की तरह चमक रही थी। जिसे देख अब सोशल मीडिया में अफवाह उड़ गई है कि यह सोने की माला है। आपको बता कि यह माला सोने की नहीं बल्कि प्राकृतिक तौर पर घास और बांस से तैयार की गई थी। जिसकी चमक सोने की तरह थी। जिसे देख सोशल मीडिया में लोग 24 कैरेट गोल्ड बनाने लगे। तेजी से वारल हो रही इस अफवाह का जवाब बाद में खुद सीएम भूपेश बघेल ने दिया।

सीएम ने ट्वीट किया कि

“झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, जितना ज़ोर से बोल सकते हो, उतना बोलो”.. इस सूत्र पर चलने वाले इस अनमोल तोहफे का भी अपमान कर रहे हैं, साथ ही प्रकृति पुत्रों/पुत्रियों की कला और #छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी। आख़िर छत्तीसगढ़ के लोगों, यहाँ की संस्कृति से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों है?

See also  पोषण जागरूकता के लिए राजधानी में निकली साइकिल रैली, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया हुईं शामिल

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/ayushconnects/status/1629892031899217920?s=20

सीएम ने जवाब में लिखा है

इस बीच पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी ट्वीट किया है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।