रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के खेमे में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बन गई है। नेताओं के नामों की घोषणा के बाद से टिकट को लेकर अधिकांश नेता नाराज दिखाई पड़ रहे हैं।

ऐसे में खबर आ रही है कि बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा में बाहरी नेता को टिकट देने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। यहां पर स्थानीय नेता को टिकट दिए की मांग लगातार जारी है। इतना ही नहीं टिकट के नहीं मिलने पर प्रत्याशी ने निर्दलीय लड़ने की घोषणा तक कर दी है।

इस संबंध में कांग्रेस के नेता त्रिलोक श्रीवास ने अपने समर्थक और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बुलाई महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बेलतरा से टिकट नहीं दिए जाने की वजह से त्रिलोक निर्दलीय चुनाव लड़ने का विचार कर रहे हैं। इससे पहले भी टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने इस बार बेलतरा सीट से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी को प्रत्याशी बनाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।