बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अब स्‍कूल-कॉलेज भवन का निर्माण शिक्षा विभाग खुद करेगा: बृजमोहन अग्रवाल

अब स्‍कूल-कॉलेज भवन का निर्माण शिक्षा विभाग खुद करेगा: बृजमोहन अग्रवाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेता प्रतिपक्ष महंत ने आहाताविहीन स्‍कूलों का मुद्दा उठाया

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा की। शुक्रवार को सदन में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाले भवन सहित अन्‍य निर्माण कार्य विभाग खुद करेगा। उन्‍होंने बताया कि अभी स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की जिम्‍मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्‍ल्‍यूडी) और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के पास है।

लेकिन स्‍वीकृति और बजट उपलब्‍ध होने के बावजूद दोनों एजेंसियां समय पर निर्माण कार्य नहीं कर पाती हैं। इस वजह से विभाग ने यह फैसला किया है।
अग्रवाल ने यह जानकारी विभाग में प्रश्‍नकाल में कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के प्रश्‍न का उत्‍तर देते हुए दी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आहाताविहीन स्‍कूलों का मुद्दा उठाया।

इस पर स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह ने पूछा कि क्‍या भविष्‍य में विभाग कुछ ऐसी व्‍यवस्‍था कर सकता है कि नए स्‍कूल भवन का ड्राइंग डिजाइन बनाते समय ही उसमें आहात की व्‍यवस्‍था की जाएगा। इस पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए प्रयास किया जाए, लेकिन कई ऐसे मामले भी हैं जहां भवन निर्माण से ज्‍यादा खर्च आहात बनाने में आएगा। बावजूद इसके वन विभाग और मनरेगा के तहत इस तरह का प्रयास किया जा सकता है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन