बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में थर्ड जेंडर के लिए प्लाट आरक्षित, NRDA ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट

नवा रायपुर में थर्ड जेंडर के लिए प्लाट आरक्षित, NRDA ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर: नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने और थर्ड जेंडर को समानता दिलाने एक नयी पहल शुरू की है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए नवा रायपुर अटलनगर विकास प्राधिकरण ने एक नवीन प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी है, जिसके अंतर्गत सेक्टर-15 में थर्ड जेंडर के लिए भी आरक्षण का उल्लेख किया गया है।
इससे पहले एनआरडीए ने 2020 में सेक्टर-15 में प्रथम पॉकेट लांच किया था, उसके अधिकांश प्लॉट को नौकरशाहों ने खरीदा है। नया पॉकेट उससे बिल्कुल लगा हुआ है। इसमें एससी-एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सरकारी कर्मचारी, रिटायर्ड सैनिक के अलावा थर्ड जेंडर और निराश्रित/विधवा के लिए प्लॉट आरक्षित होगा।
यहां 1960 वर्गफ़ीट से 5187 वर्गफीट के प्लॉट हैं। आवासीय प्लॉट की कीमत 1343 रूपए और मिक्स प्लॉट की कीमत 1545 रुपए प्रति वर्ग फीट तय की गई है। एनआरडीए ने भूखंड के लिए अप्लाई करने 20 अप्रैल 2022 तक का डेट तय किया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन