रायपुर। NSUI ने 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया है। दरअसल छत्तीसगढ़ प्रभारी महावीर गुर्जर व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में 12 अगस्त को NSUI प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित थी जिसमें सभी पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य थी। इसमें 3 प्रदेश उपाध्यक्ष ,14 प्रदेश महासचिव, 50 सचिव और 17 जिलाध्यक्ष अनुपस्थित थे। जिन पर यह एक्शन लिया गया है। सभी से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।