बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नग्न प्रदर्शन उचित नहीं : टीएस सिंहदेव बोले- फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वालों पर होगी कार्रवाई

नग्न प्रदर्शन उचित नहीं : टीएस सिंहदेव बोले- फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वालों पर होगी कार्रवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। एसटी-एससी वर्ग के युवाओं की ओर से मंगलवार को किए गए नग्न प्रदर्शन मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है, कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसका स्वरूप सामाजिक परिवेश में स्वीकार्य होनी चाहिए। मैं इसे उचित नहीं मानता। डिप्टी सीएम ने कहा कि, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से भर्ती हुई है तो कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है शासन की संज्ञान में बात है। कार्रवाई चल रही है और कार्रवाई होगी।

आरक्षण का मामला अटका नहीं होता तो…
टीएस सिंहदेव ने बेरोजगारी भत्ता को लेकर सदन में हंगामे पर कहा कि, कार्यालय में बेरोजगार कौन है, इसका पंजीयन नहीं होता। सरकारी नौकरी किसे चाहिए उसका पंजीयन होता है। इसे घुमा फिरा के प्रस्तुत किए जा रहे। सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। आरक्षण का मामला अटका नहीं होता तो और भी लोगों को सरकारी रोजगार मिल रही होती।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन