मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 15 फरवरी को राज्य के सभी नगरीय निकायों के निर्वाचित महापौरों और अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दिनांक 15 फरवरी को नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों हेतु एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सबके लिए आवास मिशन, शहरी आजीविका मिशन और संपति कर संग्रहण आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत भी करेंगे।

नगरीय निकायों में विकास कार्यों के साथ साथ शहरों के तेजी से एवं सुनियोजित विकास की दिशा में कदम बढ़ाने महापौरों और अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री चर्चा चर्चा करेंगे और शहरी विकास को गति देने मंथन किया जायेगा।

See also  DMF Scam: 8000 पन्नों का चालान, 90.48 करोड़ की हेरा फेरी... रानू साहू समेत 16 पर लगे ये आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।