बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण,जानें कौन कहां फहरायेंगे तिरंगा

CG NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण,जानें कौन कहां फहरायेंगे तिरंगा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : देश भर में 15 अगस्त को पुरे देश भर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव श् विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन