बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ओवर ब्लीडिंग पर नर्स ने परिजनों से कराई वार्ड की धुलाई, BMO ने कहा…

ओवर ब्लीडिंग पर नर्स ने परिजनों से कराई वार्ड की धुलाई, BMO ने कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलरामपुर। सरकार जहां संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं अस्पतालों में तैनात स्टाफ की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है। वाड्रफ नगर सिविल अस्पताल में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां प्रसूता के प्रसव के बाद उसके परिजनों से वार्ड की धुलाई कराई गई।

जानकारी के अनुसार, गैना गांव की एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए वाड्रफ नगर सिविल अस्पताल आई थी। प्रसव के दौरान ओवर ब्लीडिंग होने लगी, जिससे वहां मौजूद ड्यूटी नर्स ने गुस्से में आकर महिला के परिजनों से पूरे प्रसव वार्ड की धुलाई करवाई। सवाल यह उठता है कि जब अस्पताल में सफाई कर्मियों का पूरा अमला मौजूद है, तो प्रसूता के परिजनों से इस तरह का काम क्यों करवाया गया?

बीएमओ शशांक गुप्ता ने परिजनों की शिकायत और मीडिया में खबर आने के बाद मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन