बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

एसपी की अपील पर जनमिलिशिया सदस्य समेत 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

एसपी की अपील पर जनमिलिशिया सदस्य समेत 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पुलिस की विशेष पहल पर कामयाबी मिली

दंतेवाड़ा। सरकार की अपील पर जनमिलिशिया सदस्य समेत 2 नक्सलियों ने सरेंडर किया । दोनों नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्म समर्पण किया। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अंतर्गत पुलिस को मंगलवार को कामयाबी मिली।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा नक्सली संगठन में कार्यरत सदस्यों से निरंतर अपील की जा रही है कि नक्सलियों के संगठन को छोड़े। राज्य शासन की मुख्य धारा में जुड़े और सम्मानपूर्वक जीवन जिए।

इसके फलस्वरुप मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत नीला वाया पंचायत मिलिशिया सदस्य गंगा मडक़ाम (38 वर्ष)में आत्म समर्पण किया। गंगा अरनपुर थाना अंतर्गत नीलावाया पंचायत का निवासी है। इसी कड़ी में नीलावाया पंचायत चेतन नाट्य मंडली आयतू मडक़ाम (20 वर्ष) ने भी समर्पण किया।

उक्त नक्सली नीलवाया पंचायत का निवासी है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों नक्सलियों को 25 - 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके साथ ही राज्य शासन की पुनर्वास योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। आत्म समर्पण करने में आरएफटी, सीआरपीएफ और थाना अरनपुर का विशेष योगदान रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन