बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मारी गोली, खेत में मिली खून से लथपथ लाश

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मारी गोली, खेत में मिली खून से लथपथ लाश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मोहला-मानपुर। अंबागढ़ चौकी इलाके में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में गोली मारकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। ग्रामीण औंधी थाना क्षेत्र के ग्राम तुकाम का रहने वाला था। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दिया है।

औंधी थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीण मनजीत टोप्पो (32 वर्ष) मंगलवार शाम किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। मौके पर ही मनजीत की मौत हो गई। उसकी लाश खेत में मिली है। वारदात को अंजाम देकर नक्सली फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि नक्सलियों द्वारा हमले की पिछले दो हफ्ते के दौरान ये दूसरी घटना है। इससे पहले 14 अक्टूबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों ने आरक्षक के पिता रविंद्र साय कटेगा (55 वर्ष) को गोली मार दी थी। इसके बाद नक्सलियों ने रविंद्र साय पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के शव पर धारदार हथियार से गोदे जाने के निशान मिले थे। घटना कोहका थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव में हुई थी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन