नव वर्ष के अवसर पर सीएम ने भक्तों को दी सौगात... कौशल्या माता मंदिर में बढ़ेंगी और सुविधाएं

रायपुर। नए वर्ष के अवसर पर चंद्रखूरी के कौशल्या माता मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसरों से वहां और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी भी दी है।

उन्होंने कहा, चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का किया जाएगा विस्तार। सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाईट , वाहन पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

  • पेयजल हेतु मंदिर के बाहर और अंदर लगेंगे वाटर फिल्टर।
  • मंदिर की बाउंड्रीवाल को बनाया जाएगा आकर्षक।
  • बाउंड्रीवाल में रामकथा को आकर्षक तरीके से उकेरा जायेगा।
  • तालाब में समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की मूर्ति के सौंदर्यीकरण के निर्देश।
  • मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य उद्यान विकसित किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।