रायपुर। राज्य में तबादलों का मौसम चल रहा है। शनिवार को बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में सचिव स्तर पर कई आईएएस अधिकारी शामिल हैं।

किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी

  • सिद्धार्थ कोमल परदेशी खेल के साथ-साथ महिला बाल विकास भी संभालेंगे।
  • अविनाश चंपावत सिंचाई, धार्मिक न्यास के साथ-साथ पर्यटन एवं संस्कृति विभाग भी संभालेंगे।
  • सरगुजा कमिश्नर एके टोप्पो सचिव समाज कल्याण के साथ कमिश्नर निश्क्त जन का प्रभार भी संभालेंगे।
  • अनिल टुटेजा को संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम के पद पर पदस्थ।
  • इमिल लकड़ा को मिली सरगुजा कमिश्नरी।
  • टामन सिंह सोनवानी को ज्वाइंट सेकरेटरी सीएम के साथ-साथ संचालनक कृषि एवं गन्ना आयुक्त का कार्यभार भी संभालेंगे।
  • जनमजय मोहबे को एमडी बीज निगम से कमिश्नर महिला एवं बाल विकास का चार्ज दिया गया है।
  • सरगुजा जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधा बिना विभाग के मंत्रालय में डिप्टी सेकरेटरी होंगी।
  • जांजगीर के जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत को अब डायरेक्टर भौमिक एवं खनिक के साथ-साथ एमडी छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कारपेशन के एमडी भी होंगे। इसी के साथ देव सेनापति इस विभाग के कार्यमुक्त होंगे।
  • कोरबा के जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल को सीईओ बस्तर बनाया गया है।
  • कुलदीप शर्मा को अपर कलेक्टर सरगुजा को जिला पंचायत सरगुजा का सीईओ बनाया गया है।
  • मुकेश बंसल को स्टडी लीव से लौटने के बाद विशेष सचिव उद्यानिकी एवं कृषि के साथ-साथ विशेष सचिव ग्रामोद्योग का चार्ज दिया गया है।
  • एलेक्स पॉल मेनन को विशेष सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति के साथ ही एमडी वेयर हाउसिंग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
  • भीम सिंह को संचालक कृषि को अब एमडी टूरिज्म बोर्ड बनाया गया है।
  • नरेंद्र कुमार दुग्गा को एमडी दुग्घ संघ एवं मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन को एमडी बीज विकास निगम बनाया गया है।
  • अनुराग पांडेय को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से डायरेक्टर लोकल ऑडिट एवं मिशन डायरेक्टर ओडीएफ बनाया गया है।
  • एस जयवर्धन जिला पंचायत बलौदाबाजार को सीईओ कोरबा बनाया गया है।
  • प्रभात मलिक सीईओ बस्तर को आरडीए रायपुर का सीईओ बनाया गया है।
See also  CG Election 2023: पत्थलगांव विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से गोमती साई और कांग्रेस से रामपुकार सिंह के बीच होगी जंग

 

देखें आदेश की कॉपी

 

 

 

 

 

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।