रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से संवाद किया। इस मौके पर उनके सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के एक साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए ‘विष्णु की पाती’ का विमोचन किया, जिसमें प्रदेश के किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिए विशेष संदेश भेजे गए हैं।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, कल 13 दिसंबर को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस अवसर पर हम ‘जनादेश परब’ (पर्व) मनाने जा रहे हैं, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। सीएम ने बताया कि पहला साल विकास के लिए समर्पित रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने इसे विश्वास का साल भी करार दिया, जिसमें जनता ने मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया और सरकार ने अपने वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान विश्वास का संकट था, लेकिन आज हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं।

See also  CM Vishnudev Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, बिलासादेवी एयरपोर्ट को लेकर की ये चर्चा

महतारी वंदन के तहत 10 किस्त जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने वादों को पूरी ईमानदारी से पूरा किया है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया, महतारी वंदन योजना लागू की गई, और अब तक 70 लाख महिलाओं को 10 किस्तों में 6530 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। इसके अलावा, उन्होंने 18 लाख पीएम आवास देने के वादे को भी पूरा किया और आज लोगों को गृह प्रवेश कराया जा रहा है। तेंदूपत्ता खरीदी की राशि में वृद्धि की गई है, नई शिक्षा नीति में रोजगार उन्मुख शिक्षा पर जोर दिया गया है और 13 नगरीय निकायों में हाईटेक नालन्दा परिसर बनाने की योजना पर काम हो रहा है।

सीएम ने कहा कि सीजी पीएससी में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है और इस वर्ष के नतीजों में सामान्य परिवार के बच्चों ने टॉप किया है, जिसे अभिभावकों ने सराहा। उन्होंने कहा कि सुशासन एवं अभिशरण विभाग का गठन किया गया है, जो रामराज्य की तरह कार्य करेगा। पुराणों में जिसे राम राज कहते हैं हम उसे सुशासन कहते हैं। छत्तीसगढ़ सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

See also  Chhattisgarh Budget 2026: वित्त मंत्री OP Chaudhary पेश करेंगे बजट, मंदिर में मत्था टेक सदन के लिए हुए रवाना

छत्तीसगढ़ बनेगा पर्यटन हब

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा का विस्तार हो रहा है और अंबिकापुर, बिलासपुर से उड़ान सेवाओं का विस्तार किया गया है। राज्य में पर्यटन कॉरिडोर बन रहा है और रामलाल दर्शन योजना के तहत 20,000 लोगों ने अयोध्या में दर्शन किए हैं। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के 20 गांवों को पर्यटन मानचित्र में स्थान मिला है, जिनमें धूडमारास गांव भी शामिल है, जिसे अब विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थान प्राप्त हुआ है।

नक्सलवाद का खात्मा और बस्तर की तस्वीर में बदलाव

सीएम ने यह भी कहा कि सरकार नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार ने मजबूती से कदम उठाए हैं। एक साल में 213 नक्सली ढेर किए गए और 1750 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया या गिरफ्तार हुए। सरकार की योजनाओं के तहत, 35 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, और 96 से अधिक गांवों में सुरक्षा पहुंच सुनिश्चित की गई है। सीएम ने पत्रकारों को बताया कि हाल ही में नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है।

See also  CG NEWS : मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे रायपुर, गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सीएम ने यह भी बताया कि सरकार की योजना के तहत बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। चिकित्सा, सड़क, बिजली और पीडीएस जैसी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं।

प्रदेश के विकास के लिए योजनाओं का विस्तार

हमने एक साल में 31,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। हर क्षेत्र में विकास की दिशा में काम किया। 2028 तक प्रदेश का जीडीपी 10 लाख करोड़ तक पहुंचने का लक्ष्य है।

बस्तर की जनता को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि बेहत कम समय में बस्तर ओलंपिक के लिए 1 लाख 65 हजार पंजीकरण हुए है जिसमें महिलाओं भी शामिल हैं। नई उद्योग नीति 2014-30 पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसमें जनजाति, अग्निवीर, भूतपूर्व सैनिक और थर्ड जेंडर के लिए विशेष प्रावधान शामिल किए गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।