रायपुर। टमाटर के बाद प्याज की कीमतें लोगों को ‘रुला’ रहीं हैं। ऐसे में भारत सरकार द्वारा रियायती दरों में छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में प्याज की बिक्री की जा रही है। बता दें यहां 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज बेचा जा रहा है।

एनसीसीएफ इंडिया लिमिटेड रवि नगर, शुक्ला कॉलोनी में केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है और अब उसे ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की खुदरा बिक्री का काम सौंपा गया है। बता दें कि सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्याज का ‘बफर स्टॉक’ का तीन लाख टन का लक्ष्य रखा था, जिसे अब दो लाख टन और बढ़ा दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।