ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, वर्ना खाता हो सकता है खाली… पुलिस ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। पिछले वर्षों में ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में दिनों-दिन बढ़ोतरी हुई है। ठग कभी फेक वीडियो कालिंग के जरिए ब्लैकमेलिंग कर पैसे वसूलते हैं, तो कभी फेक प्रोफाइल बनाकर संबंधित यूजर के दोस्तों या परिवारवालों से पैसे मांगते हैं। प्रदेश का रायपुर शहर भी इससे अछूता नहीं है यहां भी छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारी भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन ठग, शहर के टॉप शॉपिंग साइट बिग बाजार, डी-मार्ट और बिग बास्केट के नकली ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर जो बिलकुल ही ऑफिसियल वेबसाइट की तरह ही दिखते हैं, शॉप के प्रॉडक्ट का रेट कम से कम करके लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऑनलाइन ठगी और साइबर क्राइम की शिकायते मिलने के बाद पुलिस ने शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

ऐसे करते हैं ठगी

कोई भी यूजर जैसे ही ग्रोसरी आइटम्स पर हैवी डिस्काउंट और कैशबैक का ऑफर देखने के बाद अपना पेमेंट डिटेल्स दर्ज करते हैं, ठग तभी उसकी डिटेल्स चुराकर ऑनलाइन यूजर के खाते से पैसे निकाल लेते है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।