टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेरोजगारों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। रायपुर में 30 मार्च को स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कैंप का आयोजन पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित जिला रोजगार केंद्र में होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के नियोजकों A-Z इंफ्रासर्विस लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्समेन (वाईन शॉप हेतु) के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

बता दें युवाओं को 12 हजार 675 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके आलावा उमादेवी बहूउद्येशीय शिक्षा एवं विकास संस्थान, रायपुर द्वारा सुपरवाईजर, डी.टी.पी. ट्रेनर, कम्प्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर आदि के 10 पदों पर बी.एस.सी./एम.एस.सी. एग्रीकल्चर, बी.सी.ए. स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 हजार से 12 हजार प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।

योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार (interview) प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।

See also  रायपुर पुलिस के तीन कर्मी कोरोना पॉजेटिव, कंटेन्मेंट एरिया में थी तैनाती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।